शहडोल।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उजाला लेकर आए।डॉ. सिंह ने अपील की है कि हम सभी इस पर्व पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। मिट्टी के दीये, कलश, मूर्तियाँ, श्रृंगार व सजावट की सामग्री जैसे घरेलू उत्पादों की खरीदारी से न केवल स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार मिलेगा।उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के संकल्प का उत्सव है।आइए, इस पर्व पर “वोकल फॉर लोकल” का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ और देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।











