डायवर्शन शुल्क नहीं जमा करने पर अब प्रशासन‌ इन पर करेगा कार्रवाई

SHARE:

शहडोल।एसडीएम अब शहर के कॉलोनाईजर्स सहित उन लोगों पर नकेल कसेगे,जिन लोगों ने कई सालों से डावर्शन शुल्क जमा नहीं कराए हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बुधवार को ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं।इन लोगों से लाखों रुपए की राशि की वसूली की जानी है।जानकारी अनुसार राजस्व विभाग ने कॉलोनाईजर्स सहित ऐसे 94 लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने डायवर्सन बकाया संबंधी पत्र जारी किया है।जारी पत्र में कहा गया है कि 94 लोग डायवर्सन नोटिस की तामीली पश्चात भी निर्धारित डायवर्सन शुल्क,प्रीमियम,भू राजस्व,भू-भाटक अर्थदण्ड जमा करने में असफल रहे है तथा सभी डायवर्सन की राशि का भुगतान आगामी 15 दिवस मे न जमा करने पर उनके खिलाफ वसूली प्रारंभ करते हुए चल अचल सम्पत्ति से वसूला जावेगा।जारी पत्र के अनुसार तहसील सोहागपुर के ग्राम कोटमा निवासी मेहदा पिता सहना बैगा,ग्राम पंचायत कंचनपुर निवासी शंकुतला गुप्ता,लक्ष्मीदेवी,भारती पाण्डेय, ग्राम खैरहा निवासी जुगनदेवी कोरी, शहडोल महेंद्र कुमार गुप्ता,नर्वदा प्रसाद,श्रीमती कलावती इस प्रकार कुल 94 लोगों के नाम शामिल है।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य