रोटरी क्लब द्वारा ग्राम देवगँवा में गर्म कपड़ों का किया वितरण ग्रामीणों के खिले चेहरे

SHARE:

शहडोल।रोटरी क्लब शहडोल ने क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम देवगँवा के जरूरतमंद ग्रामीणों को गरम कपड़ों का वितरण कार्यक्रम 1 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जिसमे उपस्थित ग्रामवासियों में वयस्क,महिलाएं एवं छोटे-बड़े बच्चे सभी शामिल रहे।गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस ठंड के मौसम में यह पहल निश्चित रूप से इन लोगों के लिए काफी राहतमंद साबित होगी।इस दौरान ग्रामीणों नें रोटरी क्लब के इस नेक काम के लिए आभार व्यक्त किया।रोटरी क्लब शहडोल एक सामाजिक सेवा संगठन है जो समुदाय के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य करता है,क्लब के सदस्य समय समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं ।कार्यक्रम में सभी रोटेरियंस की उपस्थिति व सहयोग रहा।इस अवसर पर प्रकाश गुप्ता( पूर्व अध्यक्ष) राजेश गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष)डॉ आर.डी.दुबे (कार्यक्रम संयोजक), सतेंद्र सोनी(सचिव),डॉ.दीपक कुशवाहा (कोषाध्यक्ष),रविशंकर पाठक,धर्मेंद्र नामदेव,के.के.गुप्ता, अमित गुप्ता,डॉ अभिषेक गर्ग, अमित गुप्ता (बंटी),अजय मूंदड़ा, विनोद प्रधान,विपिन द्विवेदी,संदीप उपाध्याय एवं ग्राम उपसरपंच गया यादव तथा भारी संख्या में ग्रामीण जन इत्यादि उपस्थित रहे।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य